July 27, 2026

कटिहार में कृषि समन्वयकों ने दिया धरना

Read Time:1 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार राज्य कृषि समन्वय कार्यसमिति के आवाह्न पर अपनी मांगों के समर्थन में कृषि समन्वयकों ने कटिहार में भी जोरदार प्रदर्शन किया। अपने दो सूत्री मांगों को लेकर कृषि समन्वयकों ने कहा कि उन सभी का मांग है कि उन लोगों के वेतनमान में संशोधन के साथ-साथ कृषि समन्वयक पद के नाम कृषि विकास पदाधिकारी के रूप में सृजित की जाए। इसी मांगों को लेकर कृषि समन्वयक ने कृषि विभाग कार्यालय के परिसर में धरना दिया। वहीं मौजूद कृषि समन्वयकों ने कहा कि इस बार अगर उन लोगों के मांग पर विचार नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव अमरनाथ कुंदन के अलावा अभिनंदन कुमार, राकेश रोशन, रण विजय कुमार,विनोद कुमार,रवि रंजन गौतम,मुकेश कुमार,नितेश कुमार,संजीव कुमार,धीरज कुमार,नवीन चंद्र उपाध्याय, विजय प्रसाद, रंजन पंडित,दीपक कुमार, अफजल, विनोदानंद, अर्जुन सिन्हा सहित कई समन्वयक इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

Previous post कांग्रेस नेता का पार्थिव शरीर पहुंचा कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि।
Next post पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आशा कर्मियों को किया जागरूक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial