October 28, 2026

गर्मी में अधेड़ व्यक्ति हुआ मुर्छित, मौत ।

Read Time:1 Minute, 30 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहरी रेलवे गेट स्थित दूकान पर दूध पहुंचाने आये एक अधेड़ व्यक्ति अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा।आननफानन में आस आस के लोग व परिजन इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गये ,लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।मौके पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान दक्षिणी काटाकोश पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी साठ वर्षीय राम वचन यादव के रुप मे हुई है। सरपंच राहुल रोशन ऊर्फ मोनू व्यास ने जानकारी दी कि मृतक पशुपालक कृषक था । प्रत्येक दिन की भांति शहर की दूकानों में दूध पहुंचाने गया था कि अचानक से उनकी मौत हो गयी।मृत आत्मा की शांति की कामना की है। मुखिया धोनी,पूर्व मुखिया बबलू यादव, पुर्व प्रमुख मिलन यादव,समाज सेवी करण मानस, धर्मराज धड़कन ने भी मृतक के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।इधर अधेड़ व्यक्ति की अचानक से हुई मौत पर कोई लू लगने तो कोई हृदयाघात की कयास लगा रहे हैं।

Previous post बिहार लेबर पार्टी का लोक सभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन ।
Next post नाला ऊड़ाही की मांग सौंपा ज्ञापन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial