October 28, 2026

बिहार लेबर पार्टी का लोक सभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन ।

Read Time:3 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

दश लोकसभा क्षेत्र में पार्टी देगी उम्मीदवार — हिमराज सिंह ।

बिहार लेबर पार्टी का लोक सभा चुनाव कार्यालय का विधिवत कटिहार शहर के मिर्चाईबाडी़ नया टोला राज भवन में उद्घाटन किया गया। बिहार लेबर पार्टी का कटिहार लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के संस्थापक बिहार सरकार के पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बिहार लेबर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक सह पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बिहार लेबर पार्टी बिहार के कटिहार,पूर्णिया,अररिया,किशनगंज,सहर्षा,मधेपुरा,सुपोल,भागलपुर,बाँका,पटना जिले में अपना उम्मीदवार देंगे। कटिहार से स्वयं लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री हिमराज सिंह ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर शंखनाद करते हुए कटिहार लोकसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले लोकसभा चुनाव में 42000 मत प्राप्त कर जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन मिला था। कटिहार लोकसभा की जनता का कहना है कि आगामी कटिहार लोकसभा से आप चुनाव लड़ेगें तो हम सबों का आशीर्वाद आपके साथ है। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कटिहार में कई राजनीतिक दल के अलग-अलग उम्मीदवारों को संसद बनाया, लेकिन एक भी सांसद ने कटिहार जिले का सर्वांगीण विकास की लकीरे खींचने में सफल नहीं हुई।इसलिए आपके सफल नेतृत्व में कटिहार की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विकास की लकीरें खींचने की बागडोर का दायित्व देंगे। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कदवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भारी मतों से विधायक के रुप में जीतकर पथ निर्माण राज्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पथ निर्माण मंत्री के कार्यकाल में कदवा विधानसभा क्षेत्र के अलावे जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़क पुल- पुलिया सहित कई विकास कार्य कार्य करने का काम किए हैं। जिनके कारण मतदाता का रुझान आज भी मेरे पक्ष में है। इस अवसर पर बिहार लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन राणा,प्रदेश अध्यक्ष मो0 वलीक वास्ती,जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद,महिला प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष पुनम अग्रवाल,पूर्व मुखिया जितेन्द्र सिंह,बबलू सिंह,प्रेम सिंह,माधव सिंह सहित बडी संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया।

Previous post प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में हुई पंचायत समिति की बैठक ।
Next post गर्मी में अधेड़ व्यक्ति हुआ मुर्छित, मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial