विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
डेस्क (बारसोई)
उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के सौजन्य से कदवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद सह वर्तमान विधायक श्री डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने केक काटकर विधायक डॉ. गोस्वामी का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी के 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने लगातार जनता से जुड़े रहकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने का प्रयास किया है। उनके राजनीतिक एवं सामाजिक सफर को लोगों ने क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान जन्मदिन समारोह का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा। केक काटे जाने के बाद उपस्थित लोगों ने डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी के दीर्घायु एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की सफलता के लिए भी मंगलकामना की गई।इस कार्यक्रम में दुलाल चंद्र साह, मनोरंजन साह, निशांत कुमार भगत,अफरोज अली, सुमित यादव, गयानाथ गोस्वामी, मो0 शकील, डाक्टर सफील्लाह, काशीनाथ गोस्वामी, विनोद कुमार साह, चंचल चौधरी सहित उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
