October 27, 2026

विधायक ने किया विद्यालय भवन का उद्घाटन

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 14.80 लाख रुपये की लागत से बने कन्या मध्य विद्यालय के दो नए कमरों का उद्घाटन किया। विद्यालय में भवन की कमी को देखते हुए विधायक ने अपने कोष से यह निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो और भी कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया, शिक्षक अर्चना कुमारी, सुमिता कुमारी, विनय कुमार पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous post हाइवा ने ट्रैक्टर मे मारी टक्कर, तीन घायल,एक रेफर।
Next post मनिहारी में प्रशांत किशोर की आज महती सभा, बिहार में बदलाव का आह्वान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial