किसानों की व्यवहारिक असुविधा को लेकर विधायक ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को लिखा पत्र
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के नवाबगंज पंचायत स्थित केवाला और हंसवर मौजा के बीच ग्रामीण कच्ची सड़क पर राष्ट्रीय उच्च पथ के अंतर्गत निर्माण कार्य में लगी एजेंसी द्वारा मिट्टी भराई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मालूम हो कि जिस ग्रामीण कच्ची सड़क पर मिट्टी भराई हो रही है उससे किसानों और ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है और पथ का विकल्प नहीं होने के कारण सैकड़ो की संख्या में किसानों की जीवन रेखा व आर्थिक विकास थम सा गया है। हजारों एकड़ फसल की बुवाई और कटाई इस आवागमन के कारण अवरुद्ध हो गया है। इस समस्या को देखते हुए उक्त मौजा के दर्जनों ग्रामीणों व किसानों ने वैकल्पिक पथ निर्माण की गुहार स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह से लगाई।विधायक श्री मनोहर प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों और किसानों की व्यावहारिक कठिनाइयों व चिताओं के मद्देनजर राष्ट्रीय उच्च पथ के साहिबगंज स्थित परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर वैकल्पिक रास्ते के तौर पर भीतरगामी या ऊपरगामी पारपथ निर्माण का अनुरोध किया है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
