एक ही परिवार का चार घर जलकर राख लाखों का नुक़सान
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक रामनगरबंशी बाड़ी गांव में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक ही परिवार के चार घर जल कर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखें सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार के सदस्य मो नसीम ने बताया कि नकदी रुपये सहित कपड़ा, अनाज में गेहूं-चावल, कागजात सहित सभी घरेलू सामान जल गए। कहा कि मजदूरी करने के लिए कटिहार चले गये थे कैसे न कैसे घर मे आग लग गई। घर में छोटे-छोटे बच्चे थे। शुक्र रहा कि कोई जान माल की नुकसान नही हुआ। पीड़ित ने कहा कि मजदूरी कर अपने परिवारों का भरण पोषण करतें थे। टीन छप्पर वाला घर इस ठंड में जल जाने से मानों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौके पर वार्ड सदस्य रीना देवी सहित गणमान्य लोगों ने पीड़ित परिवारों को आपदा मद से राहत राशि सहित राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
