June 24, 2026

मनरेगा कार्यालय बना अगहनी धान का खलिहान , परेशानी।

Read Time:1 Minute, 20 Second

By:- मो० आरीफ (प्राणपुर) ////

प्रखंड के बड़झल्ला पंचायत अंतर्गत स्थित मनरेगा कार्यालय अगहनी धान का खलिहान बना हुआ है। दर्जनों किसानों का अगहनी धान की तैयारी मनरेगा कार्यालय में हो रहा है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीडीओ कुमार सौरभ ने मनरेगा कार्यालय की स्थिति देख सरपंच रामविलास रजक एवं मुखिया रोशन कुमार को फटकार लगाई। दो दिनों के अंदर मनरेगा कार्यालय को साफ सुथरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी। इधर उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार ने स्थानीय पीआरएस अरविंद कुमार को मनरेगा कार्यालय का साफ-सफाई कराने का सख्त निर्देश दिया। इधर पंचायत के सुरेंद्र कुमार, हरीश केवट, भरत केवट, जितेंद्र मंडल आदि दर्जनों ने बताया कि मनरेगा कर्मी के नहीं आने के कारण मनरेगा कार्यालय किसानों का खलियान बना हुआ है।

Previous post भूमि विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन
Next post आवास योजना के तहत घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर प्रशासन सख्त, नोटिस जारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial