केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मिलकर सांसद ने सड़क व ओवरब्रिज निर्माण की किया मांग
प्रवीण कुमार(कटिहार)
लोकसभा से निर्वाचित सांसद तारीक अनवर ने कटिहार जिला के अलग-अलग हिस्सों में सड़क एवं ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कटिहार सदर प्रखंड के दीघी टोला, टपका,घोसवाबाड़ी, नया टोला, चौहान टोला और मेलवासा जो कटिहार के मुख्य बाजार और जंक्शन को जोड़ता है। इसमें फोर लेन सड़क जल्द निर्माण कराने का मांग किया। जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो और रोजगार के अवसर पैदा हो। वहीं उन्होंने मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत के रसूलपुर गांव के एन एच 131 ए 10 फुट की सड़क बनाने का मांग किया एवं मरंगी चांदनी चौक पर अवागमन हेतु फ्लाई ओवर ब्रिज सह अंडरपास सड़क निर्माण की मांग एवं कजरा से बलिराहिका तक सड़क का निर्माण करने का उन्होंने मांग किया। जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सकारात्मक आश्वासन दिया। वहीं कटिहार सांसद तारीक अनवर ने जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा को भी एक पत्र लिखकर कटिहार जिला के बाढ़ग्रस्त एवं कटावग्रस्त क्षेत्र का दौरा करते हुए कटाव निरोधी कार्य करने का निर्देश दिया जबकि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में चल रहे कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने का भी निर्देश दिया।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
