May 25, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

Read Time:1 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्या विहार शिक्षण संस्थान, पूर्णिया के संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्र न केवल एक उद्योगपति थे बल्कि शैक्षणिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। विद्या विहार शिक्षण संस्थान, पूर्णिया की उन्होंने स्थापना की, जो न केवल सीमांचल बल्कि राज्य के प्रमुख विद्यालय में से एक है। उनके निधन से सामाजिक, व्यापारिक एवं शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने दूरभाष पर स्वर्गीय मिश्र के परिजनों से बात कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया व दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Previous post केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मिलकर सांसद ने सड़क व ओवरब्रिज निर्माण की किया मांग
Next post अनुमंडल अस्पताल बारसोई के रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial