August 18, 2026

लगुआ पंचायत के बेराखोर में सरकारी मदरसे की चारदीवारी व गेट का उद्घाटन ।

Read Time:1 Minute, 46 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत लगुआ पंचायत के बेराखोर गांव में स्थित सरकारी मदरसे की नवनिर्मित चारदीवारी एवं मुख्य गेट का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बारसोई प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज ने मदरसे के शिक्षकगण एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर किया।ज्ञात हो कि बिहार सरकार के 15वीं वित्त आयोग की योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मदरसे की चारदीवारी एवं गेट का निर्माण कराया गया है। इस कार्य की कुल लागत 9 लाख 98 हजार 600 रुपये बताई गई है। निर्माण कार्य कुछ दिन पहले ही पूरा हो चुका था, जिसके बाद आज इसका विधिवत उद्घाटन किया गया।इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां भी विकास कार्यों की आवश्यकता होगी और जहां तक संभव होगा, वहां विकास कार्य कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकगण के अलावा कांग्रेस के पूर्व युवा नेता एवं पूर्व युवा अध्यक्ष मुहम्मद हसन रजा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Previous post नवपदस्थापित अवर निबंधक ने ग्रहण किया पदभार
Next post क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial