मनिहारी में गम का त्योहार मोहर्रम सादगी के साथ मनाया गया
मनिहारी(रतन कुमार ओझा)
सत्य की मार्ग पर चलते हुए अल्लाह की बारगाह में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले महान आत्माओं की याद (गम) मे प्रत्येक वर्ष मोहर्रम सादगी के साथ मनायी जाती है।इस दौरान अनुयायी उनके प्रति गम का इजहार करते हैं।मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों व शहरी क्षेत्रों की तकरीबन 44 अखाड़ों के खलीफा व उनके प्रतिनिधियों के नेतृत्व में पूर्व से प्राप्त अनुज्ञप्ति व निर्धारित मार्ग होकर ताजिये की जुलूस निकाली गयी। जूलूस नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील व चिन्हित स्थलों पर जगह जगह दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ,डीएसपी मनोज कुमार, डीसीएलआर अशोक कुमार, सीओ निहारिका राय , बीडीओ सनत कुमार जाजिया जूलूस के दौरान मुस्तैदी से भ्रमणशील रहकर नजर बनाये हुए थे। थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, एस आई गौतम कुमार , मंटू कुमार, रामरतन कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के जुलूस के साथ चल रहे थे।पीर मजार के खादिम मंजर शफी , मो शेरु , प्रखंड जद यू अध्यक्ष मंजय साह , नारायणपुर से अज्जो सहित अन्य प्रबुद्धजन ताजिये की जूलूस में शामिल रहकर सादगी के त्योहार मनाने के सहभागी बने रहे।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
