September 1, 2026

कटिहार कृषि भवन में दस दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

Read Time:2 Minute, 13 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

संयुक्त कृषि भवन कटिहार के सभागार में आईसीएआर नीनफेट कोलकाता एवं आत्मा कटिहार के संयुक्त प्रयास से आईसीएआर नीनफेट कोलकाता के एससीएसपी योजना अंतर्गत कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों के अनुसूचित जाति के महिला एवं पुरुष बेरोजगार कृषकों को जूठ से बैग फोल्डर एवं हैंडीक्राफ्ट से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आत्मा के उप निदेशक शशि कांत झा ने बताया कि जो दश दिनों तक चलेगी। तदुपरांत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कृषकों को आईसीएआर निनफेट के द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारी व वैज्ञानिक डॉ डी पी राय प्रिंसिपल साइंटिस्ट एंड हेड सी बी पी डिविजन निनफेट कोलकाता,डॉ सुजय दास, सीनियर साइंटिस्ट, निनफेट कोलकाता,डॉ इशिता दास, सीनियर साइंटिस्ट,निनफेट कोलकाता,जिला कृषि पदाधिकारी- सह- संयुक्त निदेशक शस्य पूर्णिया, प्रमंडल पूर्णिया आर के वर्मा,उप परियोजना निदेशक श्री शशिकांत झा,सहायक निदेशक शस्त्र प्रक्षेत्र कटिहार, सुदामा ठाकुर,सहायक निदेशक पौध संरक्षण रोमी कुमारी,सहायक निदेशक रसायन इंद्रजीत मंडल,सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण निशांत कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कटिहार रंजीत झा कृषि विज्ञान केंद्र एवं जूठ अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक गण ने भाग लिया ।

Previous post मनिहारी में गम का त्योहार मोहर्रम सादगी के साथ मनाया गया
Next post लालू जी कितने अच्छे बाप हैं, जो नौंवी फेल अपने बच्चे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, मैं लालू जी की शिकायत नहीं बल्कि तारीफ़ कर रहा हूं: प्रशांत किशोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial