August 31, 2026

नेशनल पब्लिक स्कूल, मनिहारी में हिन्दी कवि संगोष्ठी का आयोजन, कविताओं से भावविभोर हुए श्रोता

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

दिनांक 22 जून 2025 (रविवार) को नेशनल पब्लिक स्कूल, मनिहारी में जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, कटिहार के बैनर तले परिचर्चा सह कवि संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह संरक्षक श्री मनोहर प्रसाद सिंह ने किया। अध्यक्षता श्री सुरेश चन्द्र सरस तथा संचालन डॉ. अवध बिहारी आचार्य (कवि जी) ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न कवियों ने सामाजिक, भावनात्मक और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं। गीत-संगीत और काव्यपाठ ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रद्युम्न ओझा, सुशील आचार्य सहित अनेक साहित्यप्रेमी, शिक्षक, राजनेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous post पांच लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Next post वार्ड नंबर 44 के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर उषा देवी अग्रवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial