August 31, 2026

वार्ड नंबर 44 के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर उषा देवी अग्रवाल

Read Time:1 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 44 में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल पहुंच कर वार्ड में हो रही साफ सफ़ाई की समीक्षा किया।निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होकर पदाधिकारी को जल्द से जल्द समस्या का निदान हेतु निर्देश दी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा वार्ड के आवासीय योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों के आवास पर भी जाकर उनके भी घर का निरीक्षण महापौर द्वारा किया गया। इस मौके पर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर लगातार नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण करने आज वार्ड नंबर 44 पहुंचकर यहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुई हूं।इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद आरती देवी, सुनील शर्मा, विनोद साह, नगर निगम के कनिय अभियंता अमित कुमार, स्वच्छता प्रशाखा के राजीव कुमार, राजीव चाकी, आवास योजना के प्रभारी अजित पाण्डेय, सहायक प्रिंस कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Previous post नेशनल पब्लिक स्कूल, मनिहारी में हिन्दी कवि संगोष्ठी का आयोजन, कविताओं से भावविभोर हुए श्रोता
Next post कटिहार में युवा कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, सामाजिक न्याय सम्मेलन में दिखा जोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial