कदवा में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस ।
पब्लिक न्यूज़ 24 (नवीन मेहता):- कदवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शिद अंसारी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में दर्जनों बीएलओ ने दर्जनों मतदाताओं को जागरूक कराया। बीएलओ द्वारा जागृति फैलाते हुए उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए संकल्प भी दिलाया गया । संकल्प के दौरान मतदाताओं ने हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को रखते हुए निर्भीक होकर ,धर्म, वर्ग, जाति ,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रयोग , प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।इस अवसर पर नए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया ।
More Stories
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पिपरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर-दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
डेस्क | हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के पिपरा गांव वार्ड-08 में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में...
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, गांव में मातम
फलका (मो0 काजु ) पोठिया थाना क्षेत्र में एसएच-77 पर नरहिया पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर...
