एनसीपी ने कटिहार के युवा नेता राहत क़ादरी को सौंपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान ।
उमर मुर्शीद (कटिहार)
महाराष्ट्र में एनसीपी अजित गुट ने अचानक एनडीए को समर्थन दिया और अजित पवार ने महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तभी से पार्टी के आंतरिक विद्रोह में अजित गुट और पार्टी के संस्थापक शरद पवार के बीच सियासी लड़ाई तेज होती जा रही है। एनसीपी में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव करते हुए कटिहार के युवा नेता मो० राहत कादरी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है।जिसके बाद जिले में एनसीपी पार्टी में ख़ुर्शी कई लहार दौड़ पड़ी है। प्रफुल्ल पटेल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वह तत्काल प्रभाव से बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। आपको बता दें कि मोहम्मद राहत क़ादरी बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं और छात्र जीवन से ही एनसीपी से जुड़े हैं।राहत क़ादरी ने कहा कि पुर्व में पार्टी के विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए वह एनसीपी युवा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता और पुर्व विधानसभा चुनाव में पार्टी के इंचार्ज के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी में उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी कुछ बड़ा फैसला ले सकती है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
