July 28, 2026

राजद प्रखंड अध्यक्ष बने श्रीलाल उरांव कार्यकर्ताओं में उत्साह

Read Time:3 Minute, 23 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के लिए राजद प्रखंड अध्यक्ष के रुप में श्रीलाल उरांव को मनोनित किया गया। श्रीलाल उरांव को राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रखंड व जिला कार्यकताओं में उत्साह का माहौल व्याप्त है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर फूल माला पहनाया।मिली जानकारी के मुताबिक राजद जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण के द्वारा राज्य नेतृत्व के अनुमोदन के बाद राजद के सक्रिय कार्यकर्ता श्रीलाल उरांव को हसनगंज प्रखंड का अध्यक्ष मनोनित होने से राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर है। पूर्व प्रमुख सत्य नारायण महतो, समाज सेवी संजय मंडल, मो जलील, मो राइस, मो असफाक, समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, लक्ष्मण उरांव, सरपंच अनिल मंडल, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानन्द तिर्की सहित सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष के अगुवाई में श्रीलाल उरांव का मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पीछले कई वर्षों से श्रीलाल उरांव निस्वार्थ पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। पूर्णियां में आयोजित महागठबंधन की रैली, अंबेडकर परिचर्चा, लालू प्रसाद यादव का जन्मोउत्सव, महागठबंधन के प्रखंड स्तरीय धरना को श्रीलाल उरांव के नेतृत्व में पुरी तरह ऐतिहासिक सफलता मिली है। आदिवासी समाज से आने वाले श्रीलाल उरांव को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष के रुप में अनुमोदन कर कार्यकर्ताओं का हौंसला को बढ़ाया है। आदिवासी समाज के संगठन में उचित सम्मान दिया है। इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने बताया कि जिला में आदिवासी समाज को प्रखंड अध्यक्षों की सूची में पार्टी के ए टू जेड नीति के तहत जगह दिया गया है। विदित हो कि लंबे समय से राजद का प्रखंड अध्यक्ष का पद खाली था। जिसमें राजद के संघर्षशील कार्यकर्ता श्रीलाल उरांव को राजद का प्रखंड के रुप में मनोनीत किया गया है। नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने कहा कि राजद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया गया है। पार्टी की नीति एवं सिद्धांत को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किये है और आगे काम करेंगे। पार्टी की मजबूती पर जोर देंगे।

Previous post एनसीपी ने कटिहार के युवा नेता राहत क़ादरी को सौंपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान ।
Next post बिस्कुट से लदे ट्रक पलटने से लगा जाम चालक हुआ घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial