May 25, 2026

एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज ने मनाया 66वाँ स्थापना दिवस

Read Time:1 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन कटिहार के मंडल कार्यालय प्रांगण में केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश पासवान के द्वारा संगठन का झंडोत्तोलन किया गया। संगठन के द्वारा लगभग 50 से भी अधिक वृक्षों का रोपन किया गया।इसके साथ-साथ केक काटकर एवं मिठाई वितरण कर सभी सम्मानित रेल कर्मियों के बीच स्थापना दिवस काफ़ी हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया।इस मौक़े पर मण्डल सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि यह हम सबों के लिये गौरवान्वित पल है। एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन लगातार 66 वर्षों से सम्मानित रेल कर्मी व उनके परिजनों के हित के लिए दिन-रात कार्यरत है।आगे भी यूनियन द्वारा रेल प्रशासन के समक्ष उनके अधिकारों की माँग जारी रहेगी और हरेक सुख-दुख में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी।इस मौक़े पर द्वारिका यादव , मुकुंद मिश्रा,डी के सिंह, इंदल राय, कविता,झरना, सूरज मिश्रा , दिनबंधु, सौरव घोष , रितेश ठाकुर,मोहन गुप्ता , अभय कुमार ,शिव किशोर, मन्तोष ,जितेंद्र,अतुल, फ़िरोज़, निरंजन आदि के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में संगठन के संग्रामी साथीगण मौजूद थे।

Previous post महापौर ने सड़क नाला शौचालय का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
Next post अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां शारदे की बिदाई दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial