November 5, 2026

अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां शारदे की बिदाई दी गई

Read Time:1 Minute, 28 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नगर व पंचायतों के विभिन्न कृत्रिम तालाबों में शुक्रवार की देर शाम तक मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों के साथ किया गया। शुक्रवार को शाम से शैक्षणिक संस्थानों विभिन्न स्थलों सहित छात्रों एवं पूजा समितियों द्वारा प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों एवं डीजे की धुन पर छात्रों ने खूब ठुमके लगाए।इस दौरान छात्रों ने माता के खूब जयकारे भी लगाए।सभी ने गंगा किनारे बनाए गए कृत्रिम तालाब में मां की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण माहौल नम आंखों से किया।इस दौरान प्रशासन काफी सजग दिखी ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। पुलिस व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की टीम विसर्जन जुलूस की निगरानी करते रहे।इस अवसर पर बीडीओ रणधीर कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, एस आई गौतम कुमार सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।

Previous post एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज ने मनाया 66वाँ स्थापना दिवस
Next post प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किये गये, मनाही के बावजूद आस्था भारी पड़ी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial