नीतीश के नारे फिर बुलंद, जदयू ने बनाई प्रचंड जीत की रणनीति: जिलाध्यक्ष।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के उद्देश्य से जिला जनता दल यूनाइटेड की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला अतिथि गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने की, जबकि मंच संचालन महानगर अध्यक्ष अमित साह द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बरारी विधायक बिजय सिंह, एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू सूमन, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी चंदन पटेल और मनिहारी नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जदयू एवं एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई तथा प्रत्येक विधानसभा में प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक प्रभारियों का मनोनयन भी किया गया।बैठक में “2025 फिर से नीतीश” का नारा बुलंद करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया और आगामी चुनाव में एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
