November 6, 2026

सघन वाहन जांच के दौरान राजस्व संग्रह,31 वाहनों से 1 लाख 75 हजार का इ चालान काटा।

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना पुलिस द्वारा रविवार को मनिहारी के अम्बेदकर चौक से नारायणपुर फोरलेन तक सघन वाहन जांच की गयी। एस आई राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पंकज आनंद के दिशानिर्देश के चलाये गये सघन वाहन जांच में अनेक छोटे बड़े वाहनों की वैध कागजात की जांच की गयी । इनमें से 31 वाहनों की निर्धारित परिवहन नियमों के अनुकूल वैध पेपर के अभाव में इनसे कुल एक लाख पचहत्तर हजार रुपये दण्ड स्वरूप वसूकर सरकारी खजाने में इ चालान के जरिए जमा कराने के निर्देश दिये गये हैं।इस कार्रवाई से जहां वैध पेपर के बिना गाड़ी चलानेवालों में हड़कंप तो एक दिन में वाहन जांच के दौरान बड़ी राजस्व वसूली से सरकारी खजाने में वृद्धि हुई है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि नियमित अभियान जारी रहेगा।

Previous post नीतीश के नारे फिर बुलंद, जदयू ने बनाई प्रचंड जीत की रणनीति: जिलाध्यक्ष।
Next post विधायक ने अपने से ट्रैक्टर चला कर किसानों की खेत जोत आवाद कर कब्जा दिलाया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial