September 4, 2026

भूमि सर्वेक्षण कार्य को ले अधिकारियों ने विधायक के साथ की बैठक

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बिहार सरकार द्वारा भूमि सर्वे हेतु किया जा रहा कार्य को लेकर संबंधित कर्मियों ने बलरामपुर विधानसभा के विधायक महबूब आलम से मिले। इस दौरान विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। बैठक समाप्त के बाद विधायक ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि सर्वे के दौरान किसी दलाल के चक्कर में नही परना है कोई भी व्यक्ति को परेशानी हो तो सिधा कार्यालय से संपर्क स्थापित कर मामले का निपटारा करे। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह बैठक से लोगो में इसे लेकर जागरूकता आयेगा और लोग दलाल के बिना अपना कार्य कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा की लोगो को कम से कम परेशानी हो इसके लिए आज बैठक आयोजित किया गया है। लोगो में इसे लेकर मन में जो सवाल है उसे दुर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोगो में सर्वे को लेकर डर का माहौल है लेकिन यह बहुत आसान काम है। इस दौरान आर और रफीक आलम एस ओ. बिपिन सिंह, अमीन जितेन्द्र कुमार, अमीन रौशन कुमार, अमीन विश्वजीत कश्यप सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।
Next post कटिहार पुलिस ने फर्जी पुत्र मामले में दोनों आरोपी को भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial