राष्ट्रीय वैश्य समाज कटिहार के जिलाध्यक्ष बनने पर वैश्य समाज में हर्ष का माहौल व्याप्त
तनवीर आलम (हसनगंज)
सेवाभावना, कर्मठता व समाज के लिए समर्पण को देखते हुए विजय कुमार साह को राष्ट्रीय वैश्य समाज कटिहार के जिला अध्यक्ष पद पर विजय कुमार साह को मनोनीत किया गया। जिसको लेकर पटना में आयोजित राष्ट्रीय वैश्य महासभा में बिहार के बैनर तले पुरे बिहार से प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष सैकड़ों की मौजूदगी में बिहार प्रदेश अध्यक्ष समीर महासेठ उद्योग मंत्री बिहार की अगुवाई में विजय कुमार साह को राष्ट्रीय वैश्य समाज कटिहार के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसको लेकर बिहार प्रदेश अध्यक्ष समीर महासेठ ने कहा संघर्षशीलता, ईमानदारी, तेजस्विता एवं कर्मठता को देखते हुए राष्ट्रीय वैश्य समाज कटिहार का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा हमे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य वर्ग के लोगों को एक साथ सुई धागे की डोरी मे पीरोक कर चलेंगे। मौके पर राष्ट्रीय वैश्य समाज कटिहार के जिलाध्यक्ष बनने पर विजय कुमार साह ने कहा मैं संगठन के प्रति मजबूती तथा निष्ठा पूर्वक शोषित, पीड़ित ,असहाय लोगो के साथ हर पल हर समय खड़ा रहुंगा। उन्होंने कहा जिलाध्यक्ष का चुनाव होने समय वैश्य समाज के बहुत सारे दिग्गज नेता सहित समाजसेवी भी उपस्थित रहे। अपने वक्तव्य में विजय कुमार साह ने कहा मैं हर समाज के लोगों के लिए समर्पित हूं और रहूंगा। मौके पर राष्ट्रीय वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष बनने पर लोगो ने विजय कुमार साह को सोशल मीडिया, फोन तथा घर पर आ कर बधाइयां दी।साथ ही विजय कुमार साह को राष्ट्रीय वैश्य समाज कटिहार के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर कटिहार सहित हसनगंज प्रखंड के वैश्य समाज में हर्ष का माहौल देखा गया।
