मनिहारी में ट्रक हादसा: आदिवासी युवक की मौत, पत्नी गंभीर, तीन घंटे से सड़क जाम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर रविवार शाम करीब छह बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक आदिवासी युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान सिमरतलला निवासी 32 वर्षीय छोटु हेंब्रम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार छोटु हेंब्रम अपनी पत्नी के साथ कटिहार स्थित ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनोहरपुर सर्विस रोड पर गिट्टी खाली कर रहे एक ट्रक को पीछे किया जा रहा था। लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद ट्रक चालक ने ध्यान नहीं दिया और ट्रक बाइक पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल भेजा। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जो तीन घंटे से जारी है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा जिप सदस्य फुलमनी हेंब्रम ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
