April 29, 2026

स्वच्छता सर्वेक्षण महाअभियान के छठवें दिन करीमगंज की गलियों में हुई फूलों की बारिश जगह-जगह मेयर, डिप्टी मेयर का गर्मजोशी से स्वागत

Read Time:3 Minute, 13 Second

Reporting by:–आशीष कुमार

गया नगर निगम के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण महाअभियान के छठवें दिन गुरुवार को करीमगंज की गलियों में फूलों की बारिश हुई। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे।

उस दौरान करीमगंज कब्रस्तान स्थित सभागार में संकल्प सभा में लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर-डिप्टी मेयर, पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां, आशा देवी और पार्षद वीणा देवी ने किया।

स्वच्छता अभियान वार्ड संख्या 25, 26, 27 और 2 में आयोजित किया गया था। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि गया नगर निगम विशेष स्वच्छता अभियान आम नागरिकों के बीच चल रहा है। ताकि स्वच्छता के साथ-साथ वार्डों की समस्या से भी अवगत हो सकें। इसी क्रम में आज चार वार्डों में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति संकल्प सभा आयोजित कर स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का संकल्प लिया गया।

वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि देश के मानचित्र पर और पर्यटन के दृष्टिकोण से गयाजी पहचान है। अगर घर के दरवाजे सुंदर दिखेंगे तो समाज भी सुंदर दिखेगा। गया नगर निगम के पास शहर की साफ-सफाई के लिए प्राप्त सफाईकर्मी व संसाधन है। लेकिन आम नागरिकों में जागरूकता जरूरी है। क्योंकि जन सहयोग के कारण ही गया शहर स्मार्ट सिटी में न रहकर भी स्वच्छता में प्रथम स्थान लाया। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों व निगम कर्मियों के प्रयासरत के कारण बिहार के गया में नैली स्थित पहला कचरा निष्पादन के लिए प्लांट स्थापित किया गया।जिससे खाद तैयार किया जा रहा है।

इतना ही नहीं शहर स्वच्छ व सुंदर दिखे, इसके लिए निगम के द्वारा अब घर के बाहर क्यूआर कोड लगाया जा रहा है। ताकि निगम कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी की जा सके। उम्मीद है इसबार भी आम नागरिकों का जन सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में देश स्तर पर रैंकिंग में अव्वल स्थान प्राप्त करेगा।

Previous post सालमारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आजमनगर प्रखंड इकाई पुनर्गठित
Next post हसनगंज पुलिस ने एक महिला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial