सालमारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आजमनगर प्रखंड इकाई पुनर्गठित
जयदेव यादव सालमारी
सालमारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बुधवार को सालमारी सुपर मार्केट स्थित एबीबीपी कार्यालय में बैठक कर आजमनगर प्रखंड इकाई का गठन किया।संयोजक विक्रांत सिंह की देखरेख में गठित प्रखंड इकाई में आजमनगर प्रखंड संयोजक के रूप में मनोज पोद्दार,सह प्रखंड संयोजक रणवीर कुमार, सालमारी नगर मंत्री रोहित कुमार,नगर सह मंत्री शेखर कुमार,नगर सह मंत्री जगदीश कुमार,कला मंच प्रमुख तरकीशोर सिंह, एसएफडी प्रमुख मोनज कुमार सिंह, एसएफएस सह प्रमुख दिवाकर कुमार सिंह,कार्यालय मंत्री आशीष कुमार,कार्यालय सह मंत्री क्रिश कुमार झा,सोशल मीडिया संयोजक अंकित कुमार,को मनोनीत किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव सिंह ने बताया कि इकाई के पुनर्गठन के बाद परिषद को ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में यह सशक्त होकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद शुरू से ही छात्रों के हक के लिए आवाज उठाती आयी है और नयी इकाई बनने के बाद कई अन्य समस्याओं के प्रति आवाज बुलंद की जाएगी। वहीं जिला संयोजक विक्रांत सिंह ने अपने संबोधान में कहा कि अभाविप आजादी के बाद से ही छात्र, राष्ट्र एवं समाज हित में कार्य करने वाली संगठन रही है। जो ना कि सिर्फ छात्र हित बल्कि पर्यावरण व नारी सुरक्षा ,आतंकवाद-नक्सलवाद से जुड़े मामले को भी समय-समय पर उठाते रही है।वहीं हरेंद्र प्रसाद ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है. इसके अतिरिक्त निर्धन व मेधावी छात्र-छात्रा को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए स्वामी विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।
