July 20, 2026

खुशहाल बचपन दिवस के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 49 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

खुशहाल बचपन हमारी सोच का संकल्प बने

जिला मुख्यालय द्वारा सभी सीडीपीओ सहित अन्य कर्मियों को खुशहाल बचपन दिवस के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण 24 फरवरी को दिया गया। मंगलवार 28 फरवरी को उसी एजेंडा के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनिहारी की सीडीपीओ अमृता बर्मा खुशहाल बचपन दिवस के बारे में विस्तृत चर्चा की। चर्चा में 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए संपूर्ण जानकारी दी गई। इसका मकसद देश भर के लोगों में बच्चों के मुद्दों के प्रति जागरूकता लाना है ताकि समाज को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाया जा सके। समाज के नौनिहालों की मुश्किलों को दूर कर उनके लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की कोशिशों का संकल्प लिया जाए।मौजूदा समाज में बच्चों के विकास की जो परिस्थिति है वह बहुत सकारात्मक नहीं है। एक तरफ हम बहुत विकसित हो रहे हैं, बच्चों को पढ़ाने व पोषण की नई नई तकनीक आ रही है लेकिन जब यह बात आती है कि क्या हम हर बच्चों की वहीं शिक्षा व पोषण और स्वास्थ्य सेवा दे पा रहे हैं तो हम इस मामले में कुछ पीछे हैं। देश के बदलाव के साथ-साथ नौनिहालों पर भी सकारात्मक देखभाल की आवश्यकता पर बल देना चाहिए।

Previous post 67 लीटर 500 मिलीलीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।
Next post सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका को समारोह पूर्वक दी गई विदाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial