July 25, 2026

विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 6 Second

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विभिन्न विधिक सेवा केन्द्रों पर गुरुवार को पारा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगो को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली विधिक सेवा एवं नालसा के विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया । इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में न्याय सदन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अविनाश शर्मा , पूर्व डीएलएसए सचिव सह एडीजे अनिल कुमार राम , एडीजे रंजीत प्रसाद , अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम तेज प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा शैलेंद्र पांडे के द्वारा संबोधन में एडीआर के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई तथा लीगल एड डिफेन्स कौंसिल के नव चयनि अधिवक्ताओ को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। वही नियुक्ति पत्र प्राप्ति के बाद सभी ने प्राधिकार कार्यालय में योगदान किया । वही लीगल एड डिफेन्स कौंसिल के नव चयनित सभी सदस्यो को जिला जज सह अध्यक्ष डीएलएसए श्री त्रिपाठी एवं सचिव डीएलएसए श्री पांडे आदि ने बधाई एवं शुभकामना दिया।

Previous post राजद कार्यकर्ताओं द्वारा तेजस्वी की जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
Next post भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial