October 28, 2026

स्वयंसेवी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान से बैठक का आयोजन।

Read Time:2 Minute, 40 Second

संजय कुमार सिंह (बरारी)

प्रखंड अंतर्गत यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन कार्यालय परिसर में विरासत बताओ सत्याग्रह आंदोलन के समर्थन में एकता परिषद कटिहार सह यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूथ पावर सह एकता परिषद कटिहार के जिला युवा समन्वयक हरि प्रसाद मंडल ने किया।संचालन की सराहनीय भूमिका प्राणपुर प्रखंड के समन्वयक अनिता कुमारी ने किया। इस अवसर उपस्थित एकता परिषद के ज़िले के सभी समन्वयकों द्वारा प्रस्ताव लाया गया कि प्रत्येक प्रखंडों में समुदाय आधारित संगठन बनाकर व्यापक पैमाने पर गांधी की विरासत बचाने की मुहिम चलाया जाय। बताते चलें कि राजघाट ब्राम्ही में पिछले 70 दिनों से गांधी विनोबा जयप्रकाश की विरासत बचाने के लिए लगातार जनसत्याग्रह चल रहा है। जिसमें एकता परिषद बिहार से सोलह साथी सम्मिलित हो चुके हैं।इसी परिप्रेक्ष्य में कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में उत्तरप्रदेश के गुदरी के लाल पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय लालबहादुर शास्त्री जी द्वारा राजघाट बराणसी में संस्थापित सर्व सेवा संघ के प्रकाशन भवन को बुलडोजर चलवाकर ध्वन्स के विरोध में विरासत बचाओ जन आन्दोलन के तौर पर कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में समुदाय आधारित संगठन बनाकर व्यापक पैमाने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरासत को बचाने के लिए मुहिम चलाया जा रहा है।इस अवसर पर बारारी प्रखंड के समन्वयक नीतू दास, प्राणपुर के अनिता कुमारी,रवि कुमार,मनसाही से काजल कुमारी,दिलारचं पासवान, समेली से प्रीति कुमारी आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अंधेरे में तीन प्रकाश गांधी, विनोबा , जयप्रकाश के नारों के साथ समापन किया गया।

Previous post महिलाओं को दृष्टि फाउंडेशन के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण, स्वावलंबी बनाने की पहल ।
Next post अग्नि सुरक्षा कर्मियों द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial