May 25, 2026

टेक्नीशियन के अभाव में ऑक्सीजन प्लांट बंद, अल्ट्रासाउंड की भी अति आवश्यकता

Read Time:1 Minute, 50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अनुमंडलीय अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट टेक्नीशियन के अभाव में पूर्णतः बंद पड़ा है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर ब्रजेशनंदन ने बताया की कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट में टेक्नीशियन उपलब्ध था परंतु उसके बाद से टेक्नीशियन के अभाव में उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है और अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर से ही आपूर्ति कर काम चलाया जा रहा है। अस्पताल में लैब के नाम पर एक्स-रे व विभिन्न जांच किया जाता है परंतु अल्ट्रासाउंड की अनुपलब्धता के कारण गंभीर चोटिल मरीजों और गर्भवती मरीजों को रेफर करना पड़ता है। गर्भवती औरतें आसानी से अल्ट्रासाउंड करा लेती है। इसी तरह नेत्र की जांच अस्पताल में नेत्र सहायक के भरोसे ही चलाया जा रहा है। नेत्र सहायक उषा कुमारी ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ नही रहने के कारण सिर्फ पावर चेक का ही जांच किया जाता है।नाम नहीं छापने के शर्त पर विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि समय-समय पर यदि स्थानीय सांसद और विधायक अस्पताल का निरीक्षण करते तो उन्हें यहां की जरूरत का पता चलता और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से अभाव झेल रही अस्पताल में आवश्यक सामग्री और मानव बल की पूर्ति हो पाती।

Previous post जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित ।
Next post अवैध खनन पर खनन पदाधिकारी की कार्रवाई, एक जेसीबी जब्त चार लाख रुपए का काटा चालान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial