May 25, 2026

अवैध खनन पर खनन पदाधिकारी की कार्रवाई, एक जेसीबी जब्त चार लाख रुपए का काटा चालान

Read Time:1 Minute, 23 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव समीप खनन पदाधिकारी नेहा कुमारी ने चकला नदी किनारे अवैध खनन करने वाले माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी को जब्त कर चार लाख रुपए का चालान काटा है। मौके पर खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में पहुंचे छापेमारी दल को देखते ही मिट्टी माफिया में हड़कंप मच गया। साथ हीं नदी किनारे अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर खनन पदाधिकारी नेहा कुमारी ने अवैध रूप से संचालित जेसीबी मशीन को जब्त करते हुए बड़ी कारवाई की है। जेसीबी मशीन को हसनगंज थाना में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही जेसीबी संचालक को एक नोटिस चलान पत्र दिया गया। उक्त नोटिस में चार लाख रुपये 30 दिनों के अंदर जमा करने की बात कही गई है। इस दौरान थानाध्यक्ष अनीस कुमार के अलावे सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि मौजूद रहे।

Previous post टेक्नीशियन के अभाव में ऑक्सीजन प्लांट बंद, अल्ट्रासाउंड की भी अति आवश्यकता
Next post हसनगंज में हुई पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial