October 28, 2026

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कटिहार, हुआ जोरदार अभिनंदन

Read Time:5 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पटना जाने के क्रम में कटिहार पहुंचे। बताते चलें कि पूर्णिया में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह कटिहार से राजधानी ट्रेन से पटना के लिए रवाना हुए। इसी क्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का कटिहार के दलन में स्वागत किया गया जबकि अंबेडकर चौक पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनी पासवान एवं प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन हुआ। वहीं स्टेशन परिसर में कांग्रेस नेत्री अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कटिहार पहुंचने पर कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र में बैठे भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश काफी पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है क्योंकि जिस तरह से देश में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार नफरत की राजनीति कर रही हैं वह काफी निंदनीय हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में लगातार महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है वह काफी चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश की जनता महंगाई,बेरोजगारी से त्रस्त हैं,वहीं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं हैं,भाजपा सरकार सिर्फ देश में नफरत की राजनीति कर रही हैं और लोगों को बांटने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन तैयार हुआ हैं इससे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार काफी सहम चुकी हैं क्योंकि आने वाले 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीते दिनों राहुल गांधी पर लगाए गए फ्लाइंग किस के आरोप में कहा कि राहुल गांधी पर लगाया गया आरोप सरासर झूठे और बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर ऐसे लोग आरोप लगा रहे हैं जो खुद दागी हैं। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा वाले डर चुके हैं, क्योंकि राहुल गांधी की लोकप्रियता पूरे देश में लगातार बढ़ती जा रही हैं,जिससे भाजपा काफी चिंतित हो गई हैं और उनके खिलाफ लगातार साजिश रच रही हैं। मगर भाजपा सरकार कभी भी कामयाब होने वाला नहीं है क्योंकि सत्य की हमेशा जीत होती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को केंद्र की सरकार से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,कदवा विधायक डॉ० शकील अहमद खान, पूर्व विधायक सुनीता देवी, दिलीप विश्वास,प्रोफेसर विनोद यादव, फिरोज कुरेशी, शंकर सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, शंकर प्रसाद, अरुण यादव, अधिवक्ता हसन, सुनीता देवी, अम्रपाली यादव, इश्तियाक आलम, मनी पासवान, तौसीफ आलम, सुभाष यादव, अल्तमश दीवान,आफताब आलम,कंचन दास,शाहनवाज खान, पुतुल सिंह, संजय सिंह, मीनाक्षी श्वेता, सउद आलम, नीरज पोद्दार, चांद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष इसरत प्रवीण,पूर्व मंत्री डॉ० राम प्रकाश महतो, जाकिर हुसैन,विनोद सिंह सहित अन्य राजद नेताओं ने भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कटिहार पहुंचने पर अभिनंदन किया।

Previous post रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ।
Next post नवोदय विद्यालय में पैरंट्स टीचर्स काउंसिल की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial