November 5, 2026

संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृतुन्जय झा का परशुराम वंशजों ने किया स्वागत ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृतुन्जय झा के आगमन कटिहार के पावन धरा पर हुआ।उनके आगमन पर कटिहार परशुराम वंशजों ने उनका जोरदार स्वागत समारोह किया।अध्यक्ष श्री झा जी के सम्मान में कटिहार के विद्वान पंडितों के द्वारा वेदपाठ करते हुए आशीर्वचन दिया। विप्र समाज के लोगों ने उन्हें शाल, बुके, पाग, पुष्पगुच्छ आदि से सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक नरोत्तम जोशी और ध्रुब चंद्र झा ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि सभी स्कूलो में संस्कृत के दो शिक्षक कि नियुक्ति हो, प्रत्येक पंचायत में संस्कृत पुस्तकालय की स्थापना हो, रामायण, गीता, महाभारत के उपदेशात्मक पाठ पंचम से दशम तक के पाठ्यक्रम में लागु हो। मंच संचालन पंडित निकेश ठाकुर ने किया। वक्ताओं में डॉ आशुतोष झा, डॉ एन के झा, डॉ रंजना झा, नरेश शर्मा, रंजना झा संजीव झा, राजेश मिश्रा, सीमा झा, मंजय कुमार, छाया तिवारी, संतोष चौबे, विभा मिश्रा, नन्द कुमार झा, महेन्द्र झा, रमाकांत झा, भगवान जी मिश्रा, कन्हाई लाल शास्त्री, प्रभाकर झा सहित सैकड़ो विद्वान विप्रो ने समाज में संस्कृत और संस्कृति के विकास पर अपनी बातों को रखा।धन्यवाद ज्ञापन श्री बबन झा जी ने किया।

Previous post केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप जायसवाल ने किया पौधा रोपण
Next post बिहार में मनाया गया ‘संविधान हत्या दिवस’, उपमुख्यमंत्रियों ने कहा-आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial