May 25, 2026

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप जायसवाल ने किया पौधा रोपण

Read Time:5 Minute, 43 Second

11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में कई ऊंचाइयों को छुआ है : डॉ0 दिलीप जायसवाल

डॉक्टर दिलीप जायसवाल एक ऊर्जावान व्यक्तित्व रखने वाला व्यक्ति है : रवि साह

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने बताया कि विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल कार्यक्रम के उपलक्ष में भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप जायसवाल के द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुझे भी शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कदवा प्रखंड के पूर्व प्रमुख रवि साह ने भी पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह पटना से लौट कर कटिहार में बताया कि बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल एक ऊर्जावान व्यक्तित्व रखने वाला व्यक्ति है। इन्होंने अपने कड़ी मेहनत और ईमानदारी पूर्वक पार्टी संगठन को काफी मजबूत करने का कार्य किया है। इनके कार्यकाल में पार्टी संगठन का भी विस्तार हुआ है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल बेहद मृदु भाषी, व्यवस्था कुशल और सब का ख्याल रखने वाला व्यक्ति है। पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनसे शालिनता पूर्वक बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनकर अविलंब समाधान करने के दिशा में कार्य करते हैं। जिसके कारण इनका दिन प्रतिदिन चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनके देखरेख में पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को सम्मान मिल रहा है और सभी कार्यकर्ता बेहद खुशहाल रहते हैं। जिला उपाध्यक्ष रवि साह ने कहा कि पार्टी कार्यालय में पौधारोपण के पश्चात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने पार्टी कार्यालय में लगे प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले 11 वर्ष की विकसित यात्रा को प्रदर्शित किया। जिसे केंद्रीय मंत्री ने अवलोकन के पूर्व दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। श्री साह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी बातों को सकारात्मक दृष्टि से सुने और समाधान भी किया गया। जिला उपाध्यक्ष श्री साह ने कहा कि विधानसभा के सभागार में आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर रहे। संगोष्ठी का अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंहा,बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि यह संगोष्ठी आपातकाल की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई है। जिसमें लोकतंत्र पर आपातकाल के प्रभाव और उससे मिले सिखाओ पर विस्तार रूप से इन्होंने चर्चा किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने कहा कि विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में कई ऊंचाइयों को छुआ है।वैश्विक स्तर पर भारत की यह विकास यात्रा अन्य देशों के लिए उदाहरण बन चुकी है। संगोष्ठी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंहा,बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया आदि ने संबोधित किया।

Previous post पांच एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार किए गए
Next post संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृतुन्जय झा का परशुराम वंशजों ने किया स्वागत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial