September 15, 2026

मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के आदर्श थाना मनिहारी में सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल और थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने संयुक्त रूप से की, जिन्होंने पूजा समितियों को सरकारी गाइडलाइंस के अनुपालन और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल, पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, लोजपा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सुमति देवी , पंसस संजय मंडल, मुखिया राज कुमार मंडल, आलमगीर आलम, शेख साजिद,मो रिजवाज, अमीरुद्दीन समेत कई गणमान्य लोग सहित पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Previous post 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीनापुर के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial