मोहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आज ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
हजरत इमाम हसन हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला गम व अलम का त्यौहार मोहर्रम को थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को आदर्श थाना कोढ़ा के प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी थाना अध्यक्ष आलोक राय ने दी। थाना अध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि आगामी मोहर्रम पर्व थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर 22 जुलाई को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई है। जिसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति समेत मोहर्रम कमेटी के खलीफा एवं सदस्य शामिल होंगे और शांति समिति की बैठक में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
