July 20, 2026

शराब विक्रेता को 20 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार,भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 12 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कोढ़ा पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बीस लीटर देसी शराब के साथ एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। थाना अध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि बुधवार को शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के दौरान मूसापुर ग्राम में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नरेंद्र चौरसिया के घर से 20 लीटर देसी शराब बरामद हुआ और शराब विक्रेता नरेंद्र चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब विक्रेता नरेंद्र चौरसिया के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को कटिहार जेल भेज दिया गया।

Previous post मोहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आज ।
Next post बिजली के शार्ट सर्किट से महिला जली,प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial