परिवार नियोजन की जिम्मेदारी भी महिलाओं के कंधे पर।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि अब तक 167 महिलाओं का बंध्याकरण किया जा चुका है तो वहीं 9 पुरुषों को नसबंदी हुई है ।उन्होंने बताया कि जिला से 268 महिलाओं का बंध्याकरण एवं सात पुरुषों का नसबंदी के लिए प्रखंड को लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप सात पुरुषों की नसबंदी जगह 9 पुरुषों का नसबंदी हो गया है जो लक्ष्य से ज्यादा है तो वहीं अब तक 167 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है और बहुत जल्द जिला के द्वारा प्राप्त लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। बताते चले की 31 मार्च पूर्व 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना होगा जिसको लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ेगी ।फिलहाल अभी तक 58 परसेंट ही लक्ष्य प्राप्त हो सका है।आंकड़े बता रहे हैं कि आज भी जनसंख्या नियंत्रण की जिम्मेदारी महिलाएं अपने कंधे पर उठा रही है । सरकार द्वारा महिला एवं पुरुष को समान अवसर एवं समान भागीदारी दी जाती है लेकिन जनसंख्या नियंत्रण का बोझ आज भी महिलाएं उठा रही है। पुरुषों के बीच नसबंदी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं जिससे परिवार नियोजन की में पुरुषों की भागीदारी नहीं बढ़ रही है ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर पुरुषों के बीच इन भ्रांतियां को दूर करने की जरूरत है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्राम स्तर पर पंचायत स्तर पर एवं घर-घर जाकर आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मी परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करती है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
