October 28, 2026

स्थापना दिवस पर कलमकारों को किया सम्मानित ।

Read Time:1 Minute, 28 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, गाँधीनगर, ईशीपुर, भागलपुर, बिहार के बावनवें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर ऐतिहासिक योगीवीर पहाड़ी के प्रांगण में संस्थापक डॉ० तेजनारायण कुशवाहा, कुलपति सम्भा जी, राजाराम बाविस्कर, कुलसचिव डॉ० दिपंकर वियोगी, कुलाधिपति डॉ० राघवेन्द्र नारायण आर्य, उपकुलपति डॉ० रामजनम मिश्र आदि ने संयुक्त रूप से बलदेव तिवारी आदर्श मध्य विद्यालय कामतटोला के विद्वान हिन्दी स्नातकोत्तर प्रशिक्षित बीपीएससी शिक्षक शिवनाथ रविदास उर्फ़ चहकनाथ भागलपुरी को हिन्दी में उल्लेखनीय योगदान के लिए “विद्यावाचस्पति” उपाधि से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि “विद्यावाचस्पति” पीएचडी के समतुल्य उपाधि है। ये एक कुशल लेखक, कवि, लघुकथाकार, टिप्पणीकार, प्रेरक प्रसंग रचनाकार, प्रवक्ता, मंचसंचालक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय साहित्यकारों और विद्वानों ने बधाई दी है ।

Previous post अल्पसंख्यकों का भला चाहते हैं तो खुद का गृह मंत्रालय छोड़ अल्पसंख्यक समुदाय से बनाए होम मिनिस्टर — प्रशांत किशोर
Next post राजद कार्यकर्ताओं द्वारा तेजस्वी की जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial