कानून को हाथ में लेनेवाले बख्से नहीं जाएंगे — डीएसपी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
रंगदारी नही देने पर किसानों पर गोली चलाकर पुलिस को चुनौती देनेवाले बदमाशों पर पुलिस कहर बनकर टुटी है। मंगलवार की शाम किसान मो. कामरान से मिली शिकायत के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज करते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार के दिशा निर्देशों के आलोक में थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने एक टीम गठित की। टीम के द्बारा बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये गये। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल थाने के तेज तर्रार अपर थानध्यक्ष विपिन कुमार, एस आई रंजय कुमार सिंह ,एस आई गौतम कुमार पूरी रात आरोपियों के छुपने की संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड छापेमारी की ।सुबह होते होते मुख्य आरोपी मो. बुल्ला को कवैया पुल के पास एक ईंट भट्ठे की ट्रैक्टर चलाने के क्रम में हिरासत में ले लिया। पुलिस गिरफ्त में आया मो. बुल्ला दीयरा क्षेत्र में सक्रिय एक अपराधी गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस पकड़े गये अपराधी से आगे की पूछताछ में जुट गयी है।अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने नारायण पुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हाल के वर्षों में संगीन अपराधों की बढ़ते मामले पर पूरी तरह सजग है।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
