लापता ड्रोन की बरामदगी से पुलिस व उत्पाद विभाग ने ली राहत की सांस ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के दीयरा क्षेत्र में उत्पाद विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त रुप से अन्तर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में अपराध व अपराधियों की टोह लेने, चोरी छिपे शराब बनाने ,तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर बिचली दीयरा में खोजी अभियान चलाये गये थे। इस अभियान में ड्रोन की भी मदद ली गयी थी।लेकिन खोजी अभियान का हिस्सा बने ड्रोन अनायास मिशन से ओझल हो गया।ड्रोन के लापता हो जाने से इस अभियान में शामिल अधिकारियों के होश फाख्ता हो गये।शनिवार को ड्रोन लापता होने से इसके मिल जाने तक इसकी खोज में पुलिस व उत्पाद विभाग की टीमें दीयरा क्षेत्र की खाक छानती रही।इस बीच मंगलवार को खोज के क्रम में दीरया के घने काश के जंगल के बीच ड्रोन मिल जाने से इस कार्य में जुटी टीम राहत की सांस ली।हाल ही में अन्तर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में एक दूसरे को अपराध नियंत्रण के लिए परस्पर सहयोग व समन्वय को लेकर साहिबगंज – मनिहारी क्षेत्र के पुलिस की बैठक झारखंड में हुई थी।उत्साहित मनिहारी पुलिस ने ड्रोन की मदद से नदी मार्ग व दीयरा क्षेत्र में अपराधियों ,शराब तस्करों की टोह लेने दीयरा क्षेत्र में उतरी थी। ड्रोन की खोज में ड्रोन तकनीशियन पूर्णिया अमरजीत कुमार, पुअनि गौतम कुमार, उदय यादव,अंजनी सिंह सक्रिय थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
