रंगदारी नहीं देने पर किसान पर फायरिंग, बाल बाल बचे ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मखाना की फसल समेट रहे मजदूर, एवं किसान से रंगदारी मांगने के लिए हथियार के साथ रंगबाज आ धमके और एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।मजदूर एवं लीज पर जमीन लेकर मखाना की खेती कर रहे किसान साजन (सह पत्रकार)ने रंगदारों का विरोध किया तो उन पर गोली चला दी।हांलाकि इत्तेफाक से गोली पास से निकल गयी और वे बाल बाल बच गये। मखाने की खेती में साझेदार किसान कामरान ने मनिहारी थाना में दिये अपनी शिकायत में उक्त बातें कही है। थानाध्यक्ष मनिहारी को दिये लिखित शिकायत में कामरान ने कहा है कि वे तीन किसान साजन ,कामरान एवं ईजराईल मिलकर मखना नदी किनारे की भूमि लीज लेकर मखाने की खेती की है।मंगलवार को फसल (मखाना) उठाने के क्रम में नारायणपुर निवासी मो बुल्ला व अन्य आधादर्जन रंगबाज हाथ में आग्नेयास्त्र से लैश होकर आ धमके और खेत में काम कर रहे मजदूरों को बेरहमी से पीटते हुए किसान को बुलाने व एक लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा ।पास ही बांस की झाड़ी से निकलकर किसान साजन जब पहूंचा तो अपराधियों ने उस पर पिस्तौल तान दी और रंगदारी के एक लाख रुपये चुकाने के बाद ही मखाना उठाने की धमकी दी।नाकुर नुकुर करने पर साजन पर रंगबाजों ने गोली चला दी।लेकिन वे बाल बाल बच गये।बाद में सूचना पाकर एस आई गौतम कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंचे, इसके पहले बदमाश फायरिंग करते भाग निकले।पुलिस मामले की तहकीकात करने व अपराधियों की धरपकड़ मे जुट गयी है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
