तीन शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज पुलिस ने सोमवार को तीन शराबी को शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसको लेकर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि उक्त तीनों शराबी शराब के नशे में धूत हो हंगामा कर रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंच उक्त तीनों शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें मो आलम पिता सौरत अली, मो मंसूर अली पिता खलीलुल रहमान साकिन नवादा थाना हसनगंज जो नवादा पक्की सड़क से गिरफ्तार किया व बेचन ऋषि पिता अनूप लाल ऋषि साकिन हारखा मानकी टोला शराब के नशे में धुत पिपरा चौक पर हो हंगामा कर रहा था। जिसे पुलिस ने पिपरा चौक से गिरफ्तार किया। मौके पर शराबबंदी अधिनियम के तहत गिरफ्तार तीनों शराबी पर मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीकर सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
