August 28, 2026

पुलिस ने 64 हजार रूपए नकली नोट को साथ दो लोगों को किया गिरफतार।

Read Time:1 Minute, 26 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा )

कोढ़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकली नोटों के तस्कर को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी अनुसार आरोपी पति पत्नी मिलकर कर रहे थे नकली नोटों का कारोबार । घटनास्थल से एक अन्य अपराधी फरार होने में हुआ कामयाब । घटना के बारे में बताया जाता है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर पंचायत के मरधी टोला से कोढ़ा पुलिस ने 64 हजार नकली नोट सहित एक देसी कट्टा बरामद किया है । थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिला की मुसापुर पंचायत के मरधी टोला में नकली नोट का कारोबार चल रहा है जैसे ही कोढ़ा पुलिस को सूचना मिली कोढ़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी कर संजरी खातून को 500 के 64 हजार के जाली नोट सहित एक देसी कट्टा पुलिस ने बरामद किया । वही घटनास्थल से एक अन्य आरोपी मो, कमाल भागने में कामयाब रहा । जिसे पकड़ने के लिए कोढ़ा पुलिस छापेमारी कर रही है ।

Previous post पोषण पकवाड़ा को लेकर शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित।
Next post रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकालने से पूर्व प्रशासन का अनुमति आवश्यक — थाना अध्यक्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial