पोषण पकवाड़ा को लेकर शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड संसाधन केंद्र मैं आगामी 3 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवड़ा अभियान की: शुरुआत की गई । अभियान के माध्यम से विद्यालयस्तरीय गतिविधियों में गति प्रदान करने को लेकर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक को प्रशिक्षित कर समग्र रूप से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से बच्चों में पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार लाने हेतु जनभागीदारी से गतिविधियों का आयोजन कर जनांदोलन का रूप दिए जाने का प्रयास है। इस वर्ष पोषण पखवारा का लक्ष्य श्रीअन्न के स्वास्थ्य लाभ और कठोर जलवायु परिस्थितियों में भी अन्न की खेती की उपयोगिता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार जयसवाल बताया कि इस दौरान पोषण के लिए अन्न का प्रचार प्रसार के अलावा स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन, सक्षम आंगनवाड़ी का प्रचार प्रसार पर ज्यादा जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोषण पखवारा को लेकर प्राप्त विभागीय कैलेंडर के विभिन्न स्तर पर सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से दिनांक 20 मार्च से 3 अप्रैल तक सफलतापूर्वक आयोजित करते हुए प्रतिदिन के आंकड़ों को जन आंदोलन डेस्कबोर्ड पर दिए गए लिंक पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा ।उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर बच्चों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन बिताने के तौर तरीकों से भी पोषण पखवारा के अंतर्गत अवगत कराया जाएगा ।उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति छात्रों को जागरूक करना अति आवश्यक है ।इस दौरान भोजन खाने से पहले शौचालय के बाद अनिवार्य रूप से साबुन से हाथ धोने पर भी चर्चा की गई।इस मौके पर अरुण प्रमाणिक, संदीप कुमार, कृष्णदेव पोद्दार आदि उपस्थित थे ।
