संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत जांच में जुटी पुलिस
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर सबलधार गांव में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई और तरह-तरह की चर्चा करने लगी।घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन परिवार के कुछ लोग बता रहे है कि फांसी लगाकर विवाहिता ने खुद अपनी जान दी है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद नवविवाहिता अंकिता कुमारी का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।वही ग्रामीणों द्वारा चर्चा है कि विवाहित घरेलू विवाद से परेशान थी। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। बरहाल जो भी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि महिला की मौत की वजह हत्या या आत्महत्या है। ज्ञात हो कि मृतका अंकिता कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व मनिहारी थाना क्षेत्र में हुई थी। लेकिन मृतिका अंकिता कुमारी ने गांव के ही युवक अनुप मंडल पिता स्वर्गीय मांगन मंडल साकिन सबलधार थाना प्राणपुर के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर अंकिता कुमारी अपने ससुराल मनिहारी में रहना नहीं चाहती थी। जिसको लेकर कई बार ससुराल पक्ष के लोगों ने सबलधार पहुंचकर पंचायत भी किया था। अंत में मृतिका अंकिता कुमारी ससुराल मनिहारी जाने से इन्कार कर दिया। तभी गांव में पंचायती कर दोनों के बीच मामले को रफा-दफा कर दिया। वही मृतका के मां रिशु देवी पति अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पहला शादी रफा दफा होने के कुछ दिन बाद अनूप कुमार मंडल ने मेरे पुत्री अंकिता कुमारी को शादी का झांसा देकर घर से लेकर फरार हो गया था।जिसकी सूचना प्राणपुर थाना को देने आ रहे थे कि गांव वालों ने मुझे थाना जाने से मना करते हुए कहा कि गांव में ही बैठकर दोनों की शादी कर दिया जाएगा।लेकिन स्थानीय मरड़, सरपंच एवं ग्रामीणों ने मेरी पुत्री अंकिता कुमारी की शादी अब तक नहीं कराई थी। इस बीच अनूप कुमार मंडल व सुजन मंडल, मानती देवी, रंजन कुमारी सभी पिता स्वर्गीय मांगन मंडल के द्वारा दो लाख रुपए का डिमांड कर रहा था। जिसे तंग आकर अंकिता कुमारी ने फांसी का फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वही मृतिका के मां रिशु देवी ने प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त आवेदन के आलोक में प्राणपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनूप मंडल को गिरफ्तार कर जेल की हिरासत कटिहार भेज दिया है।
