प्राणपुर पुलिस ने एक जिंदा कारतूस, एक खोखा एवं एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
छापेमारी के दौरान प्राणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली ने सोमवार को एक अपराधी राजीव रंजन सिंह उर्फ राहुल कुमार सिंह साकिन महादेवपुर को लाभा चेक पोस्ट के समीप से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा के साथ बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापामारी कर वापसी के दौरान बंगाल की ओर से आ रहा एक व्यक्ति ओवरटेक कर तेजी से आगे भाग रहा था। उक्त ब्यक्ति पर संदेह होने के बाद रोशना ओपी अध्यक्ष के सहयोग से भाग रहे अपराधी को धड़ दबोचा गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति नशे में धूत था एवं तलाशी के दौरान अपराधी के पास से एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया। प्राणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त अपराधी के उपर पूर्व में रोशना ओपी में अपराधिक मामला दर्ज है। प्राणपुर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
