दो टोटो रिक्शा चालक एवं तीन महिला शराब तस्कर को प्राणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मो० आरीफ ख़ान (प्राणपुर)
प्राणपुर पुलिस ने शनिवार को दो टोटो रिक्शा से 42 लीटर 675 एमएल विदेशी शराब के साथ पांच शराब तस्कर जिसमें दो टोटो रिक्शा चालक एवं तीन महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। उक्त घटना की जानकारी देते हुए प्राणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल की ओर से रोशना ओपी होते हुए कटिहार की ओर जाने के क्रम में केहुनियाॅं मोड़ के पास से शराब तस्कर मोहम्मद शकील अंसारी साकिन रोजीतपुर, शहाबुद्दीन साकिन न्यू साघली चौक थाना हरिशचंद्रपुर, कैसा देवी साकिन बिरौली जिला पूर्णिया, सविता देवी साकिन मलिनीयाॅं एवं सरिता देवी साकिन बांसवाड़ मजघीयां थाना कुर्सेला को दो टोटो रिक्शा से रंगे हाथ 42 लीटर 675 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
