प्राणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता नामजद आठ आरोपी गिरफ्तार ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना क्षेत्र के दिघापार गांव में बीते 30 नवंबर की रात्रि अज्ञात अपराधियों के द्वारा गृहस्वामी को हथियार के भय दिखाकर एवं लोहे के रड से मारपीट कर जख्मी करते हुए नगदी रूपये व जेवरात की लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया था।उक्त घटना को लेकर पीड़ित टिक्कू सोरेन ने प्राणपुर थाने में लिखित आवेदन देकर आठ से दस अज्ञात अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले को प्राणपुर पुलिस के द्वारा चुनौती के रूप में स्वीकार किया। और मामले का उद्भेन करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए तैयारी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त में मोहम्मद यासीन उम्र 42 वर्ष, तबारक हुसैन उम्र 28 वर्ष दोनों साकिन बरबिट्टा थाना मनसाही, मोहम्मद अजहर अली उम्र 55 वर्ष, मोहम्मद अनारूल उम्र 45 वर्ष रज्जाक अली उम्र 40 वर्ष तीनों साकिन गुणी टोला थाना प्राणपुर एवं सिराजुल हक उम्र 45 वर्ष साकिन चांदपुर थाना हरिशचंद्रपुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल एवं मोहम्मद सफीकुल उम्र 26 वर्ष साकिन मानिक नगर मोहम्मद बदरुद्दीन उर्फ बिशु साकिन गौरीपुर रोशना ओपी थाना प्राणपुर शामिल हैं।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
